मेनार की वीना, कीर्तिका बेटीयो ने बाहरवी कक्षा के परिणाम में 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर किया गांव का नाम रोशन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने सोमवार को साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार आर्ट्स का रिजल्ट 96.88%, कॉमर्स का 98.95% और साइंस का 97.73% रहा है। वही मेनार की दो बेटियों ने गांव, परिवार का नाम रोशन किया है। मेनार गांव की कीर्तिका मेनारिया पुत्री जगदीश मेनारिया (कानावत) ने 12वी कक्षा के विज्ञान संकाय में 94.80 प्रतिशत अंक हासिल किए है। साथ ही वीना मेनारिया पुत्री नवीन मेनारिया (दियावत) 12वी कक्षा के कला संकाय में 94.80 प्रतिशत अंक हासिल किए है और विद्यालय टॉप किया है। राउमावि मेनार के प्रधानाचार्य जालम सिंह सांरगदेवोत सहित शिक्षकों ने बालिका को बधाई दी। कीर्तिका, वीना शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है। कीर्तिका 12वी कक्षा में गुरु नानक पब्लिक विद्यालय उदयपुर एवं वीना मेनारिया राउमावि मेनार में अध्यनरत हैं। कीर्तिका के पिताजी जगदीश मेनारिया का निजी व्यवसाय है और दादाजी रिटायर्ड अध्यापक है तथा वीना के पिताजी दुबई में कार्य करते है। प्रधानाचार्य जालम सिंह सांरगदेवोत ने बताया कि मेनार राउमावि में साइंस एवं आर्ट्स दोनो संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। आर्ट्स में 56 विद्यार्थी थे, जिनमें से 41 प्रथम, 3 द्वितीय और एक तृतीय रहे और 11 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया और साइंस में 13 विद्यार्थी थे, जिनमें से 10 प्रथम, 3 द्वितीय रहे। शारिरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया, व्याख्याता पुष्करराज मेनारिया ने बताया कि आर्ट्स में 13 विद्यार्थियों के अंक 80 प्रतिशत से ऊपर आए। साइंस में 1 विद्यार्थी के अंक 80 प्रतिशत से ऊपर आए। साइंस का यह मेनार स्कूल में पहला बेच है।
इंटाली में आर्ट्स एवं कॉमर्स दोनो संकाय में विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
इंटाली के निरंजन आचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा के आर्ट्स और कॉमर्स दोनों संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कला संकाय में कुल 37 छात्र छात्राएं थे, जिनमे से 32प्रथम और पांच द्वितीय श्रेणी से उत्तीण हुए, जिसमे से टॉपर रही पूजा मेनारिया रही, पूजा मेनारिया ने 90. 40% अंक हासिल किए। वही वाणिज्य संकाय में कुल 12 छात्र छात्राएं थे, जिनमें से 6 प्रथम एवं पांच द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। और टॉपर अर्चना मेनारिया पिता नरेश मेनारिया रही, जिसके 83.40 प्रतिशत अंक मिले। दोनों संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहने पर ग्रामवासियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
निखिल जणवा के विज्ञान, मेथ्स संकाय में 92 प्रतिशत
ग्राम पंचायत इंटाली के राजस्व गांव चायला का खेडा के निखिल जणवा पुत्र किशनलाल जणवा ने 12वी कक्षा के विज्ञान, मेथ्स संकाय में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए है। निखिल जणवा कोटा केरियर साइंस एजुकेशन केंट एसआर उच्च माध्यमिक वासनी कला (मावली) का छात्र है। निखिल वर्तमान में इंजीनियरिंग की कोटा में तैयारी कर रहा है, और इंजीनियर बनना चाहता है।

