इंडियन आर्मी वायु सेना के मेजर की सड़क हादसे मे हुई मौत,आज होगा अंतिम संस्कार
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । इंडियन आर्मी मे वायु सेना में मेजर पद पर सेवा दे रहे भबराना निवासी कालुलाल भोई का नासिक मे गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे मॉर्निंग वॉक करते समय बाइक से एक्सीडेंट हो जिसमें उनका निधन हो गया।जिनके शव को सभी राजकीय प्रक्रिया पुर्ण करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भबराना गाँव के लिए रवाना हो गए है।जिनका शुक्रवार को भबराना मे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
