मेवाड़ जाट समाज की बैठक आयोजित हुई
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के पिपलिया गांव में मेवाड़ जाट समाज की बैठक सम्पन्न हुई।जाट समाज के अध्यक्ष मोहन लाल जाट ने बताया कि बैठक में समाज के वरिष्ठजनों व समाज द्वारा जाट समाज त.मावली हित में निर्णय लिया गया कि समाज के लड़का लड़की की शादी में जेवर सम्बंधित चिढ़ी में सोने के जेवर 10 तोला तक ही चढ़ाया जाएगा अगर किसी के द्वारा जेवर कम चढ़ाया जाता है तो उससे कोई भी उतर एतराज नही होगा कोई समाज कर द्वारा लिए गए इस निर्णय का उल्लंघन करता है या पाया जाता है उसे समाज की ओर से एक लाख रुपये का दोषी का भागीदार वह स्वंय रहेगा व समाज उक्त समारोह में भागीदार नहीं होगा।उक्त निर्णय के पश्चात उक्त सोने के लोभ व लालच में दूसरी जगह सम्बन्ध करता है तो वो 2 लाख का दोषी का भागीदार होगा व दोनों पक्षो में जो झूठा होगा वह समाज मे दोषी होगा व भविष्य में छोड़-छुट्टी पर किसी के द्वारा सोना चढ़ाया गया पाया जाता है तो उस वक्त समाज अध्यक्ष तय करेगा कि कितना सोना फिर से लिया जा सकेगा या नही।
