उदयपुर : गर्लफ्रेंड किसी और की , विवाद में समझाइश करने गए दोस्त की चाकू मारकर हत्या , 2 युवक गिरफ़्तार

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 बाल अपचारी को डिटेन किया है। थानाधिकारी दर्शनसिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी मिलन भगोरा पुत्र कांतिलाल निवासी कनबई पहाड़ा, जयदीप डामोर उफ घेवा पुत्र रमेश चन्द्र निवासी कपुरिया फला खेरवाड़ा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी ललित मीणा पुत्र मुकेश मीणा निवासी खेरवाड़ा ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि 4 मई 2024 की शाम वह अपने तीन से चार दोस्तों के साथ एक दोस्त अजय मीणा की गर्लफ्रेंड को मैसेज करने की बात को लेकर 4 युवकों से मिलने गए थे। बातचीत के दौरान झगड़ा बढ़ने लगा और आरोपी मिलन भगोरा, जयदीप डामोर सहित 2 अन्य ने ललित और उसके दोस्त अजय मीणा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के दोस्त अभिषेक मीणा पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पीड़ित ने हिरण मगरी पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मिलन भगोरा, जयदीप डामोर को गिरफ्तार करते हु 2 नाबालिगों को डिटेन किया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!