जीवन जीने की कला के साथ ही राष्ट्र सर्वोपरि की भावना सीखता है स्काउट: नरेंद्र ओदिच्य (राज्य सचिव)
देश में 70 लाख एवं राजस्थान में 8 सालों में ही 6 लाख 70 हजार की सदस्य बन चुके
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के तत्वाधान में चल रहा सात दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । महावीर जैन विद्यालय संस्थान कीर की चौकी(भिंडर) में चल रहे हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सात दिवसीय संभाग स्तरीय स्काउट गाइड, कब मास्टर, फ्लॉक लीडर का बेसिक/एडवांस /प्री हिंदुस्तान वुड बैच प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन शनिवार को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के राज्य सचिव और राष्ट्रीय प्रशिक्षण आयुक्त एवं वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ इंडिपेंडेंस स्काउट के ट्रेनिंग सदस्य नरेंद्र ओदिच्य ने प्रशिक्षण शिविर का लिया । इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह के बाद शिविर को संबोधित करते हुए नरेंद्र ओदिच्य ने कहा कि स्काउट जीवन जीने की कला के साथ ही राष्ट्र सर्वोपरि है की भावना एवं देश के प्रति वफादारी सीखता है। उन्होंने इस दौरान शिविर में प्रशिक्षण ले रहे राजकीय एवं निजी विद्यालयों से आए अध्यापक अध्यापिकाओं से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अध्यापक अध्यापिकाओ को प्रशिक्षण के दौरान स्काउट के इतिहास पर विस्तृत वार्ता देते हुए बताया कि पूरे विश्व में विपदा के समय समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए स्काउट संगठन की जरूरत महसूस की गई । भारत जैसे विशाल देश में तो इसकी और भी अधिक आवश्यकता है हर भारतीय को स्काउट की गतिविधियों सीख कर अपने जीवन में शामिल करना चाहिए ताकि किसी भी आपदा के समय समाज व देश को सेवा के लिए भरपूर स्वयं सेवक मिल सके। ओदिच्य ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन के भारत में स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश में अभी तक 70 लाख की सदस्यता एवं राजस्थान में 8 सालों में ही 6 लाख 70 हजार की सदस्यता पार कर ली है और संगठन राज्य एवं देश में अच्छी प्रगति कर रहा है।जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि आज राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल , राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड ) चित्रलेखा शुक्ला,
जिला सचिव मदन लाल वर्मा ,जिला ऑर्गेनाइजेशन शांता वैष्णव, जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया ,राजसमंद जिला सचिव मनोज कुमार शर्मा, जिला संयुक्त सचिव एवं गाइड कैप्टन तुलसी चडात,
जिला ट्रेनिंग काउंसलर शिवराज प्रजापत, उदयपुर, सहायक जिला काउंसलर कमल यादव ने आज दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण देते हुए
स्काउट की विभिन्न विधाओं में अलग-अलग प्रकार की गांठे लगाना प्रार्थना, प्रतिज्ञा, ध्वज गीत, ध्वज बांधना , चढ़ता एवं उतारना स्काउट के परंपरागत खेल ,खोज चिन्ह , कब बुलबुल प्रगतिशील प्रशिक्षण नियम प्रतिज्ञा बाया हाथ मिलाने की प्रक्रिया के बारे प्रशिक्षण दिया गया।
जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि संभाग स्तरीय स्काउट गाइड बेसिक एडवांस प्रशिक्षण शिविर में राजकीय सेवारत एवं निजी संस्थाओं के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शारीरिक शिक्षक का बेसिक ,एडवांस्ड एवं प्री हिमालय वुड बैच तथा बीएसटीसी छात्र छात्राओ कब मास्टर फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर एक ही कैंपस में अलग-अलग चलाया जा रहा हैं।
