कैबिनेट मंत्री खराड़ी को फिर मिली जान से मारने की धमकी,विरोध में कोटड़ा बाजार रहा बंद,महामहीम राज्यपाल के नाम सोपा ज्ञापन
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जान से मारने की धमकी मिली है। आदिवासी राजा के नाम से बनी इस आईडी में एक व्यक्ति ने लिखा कि राजनीति होती रहेगी जान से मारा जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम तो बाद में आएंगे, पहले तेरा परिणाम आने वाला है।तू आदिवासियों को जबर्दस्ती हिन्दू धर्म में घुसाने की कोशिश कर रहा है,जो सही नहीं है।
आपको बता दें कि बाबूलाल खराड़ी के इंस्टाग्राम पर 3 दिन पूर्व एक युवक ने कमेंट किया है।खराड़ी ने एसपी और कलेक्टर को फोन पर इसकी जानकारी दी है।कोटड़ा थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।इस संबंध में उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा कि मामला ध्यान में आया है,इसकी जानकारी ली जा रही है।उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री खराड़ी को पूर्व में भी धमकी मिल चुकी है। तब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।

भाजपा के कार्यकर्ताओं व ग्रामीण ने महामहीम राज्यपाल के नाम सोपा ज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महामहीम राज्यपाल राजस्थान के नाम केबीनेट मंत्री बाबुलाल खराडी को जान से मारने कि धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु झाडोल डिप्टी को ज्ञापन सोपा।
बताया कि राजस्थान सरकार के केबीनेट मंत्री बाबुलाल खराडी को दो दिन पूर्व सोशल मिडिया पर जान से मारने कि धमकी दी गई जिसके कारण सम्पूर्ण विद्यानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र कि जनता मे आकोश व्याप्त है पूर्व में भी असमाजिक तत्वो द्वारा इस प्रकार की धमकी दी गई थी।बताया की इस प्रकार का कृत्य करना निन्दनीय है तथा इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले असमाजिक तत्वो भी पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कानुनी कार्यवाही की जायें जिससे क्षेत्र मे शान्ती व्यवस्था बनी रहै और भविष्य में इस प्रकार के कृत्य की पुनरावर्ति नही हो।
इस मौके पर ओगना मंडल अध्यक्ष तखत सिंह,भाजपा एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश गरासिया,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष तोलाराम मंडल,महामंत्री रेवन,हरि सिंह,भगत सिंह,मंगलाराम,रमेश सिंह आदि उपस्थित थे।

व्यापारियों और समर्थकों का फूटा गुस्सा,प्रदर्शन के साथ ही गिरफ्तार की मांग
कैबिनेट मंत्री और झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को सुबह से ही कोटड़ा में बाजार बंद रखे गए।जनता और समर्थको ने गुस्सा जाहिर करते हुए बाजार बंद रखने के लिए इकठ्ठा हुए।बाजार खुलने से पहले कोटड़ा के बाजारों में लोग एकत्रित होने लगे।दुकानदारों के साथ कोटड़ा क्षेत्र के लोग बाजार में आए कैबिनेट मंत्री को धमकी देने बाले युवक को पकड़ने की मांग रखी।
धमकी के विरोध में व्यापारी और ग्रामीण एकत्रित होकर निकले।इससे पहले किसी ने दुकानें नहीं खोली और पूरा बाजार बंद रहा।खराड़ी के समर्थन में कोटड़ा के व्यापारियों, ग्रामीणों के अलावा भाजपा समर्थक भी एकत्रित हुए और धमकी के मामले को लेकर अपना विरोध जताया।
भाजपा एसटी मोर्चा उदयपुर के जिलाध्यक्ष एवं जनजाति सुरक्षा मंच के हिम्मत तांवड़ ने कहा कि खराड़ी को जो जान से मारने की धमकी दी गई उसी को लेकर कोटड़ावासियों में गुस्सा है।धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके तार कहां से कहां तक जुड़े हैं इसकी गहनता जांच की जाए।तांवड़ ने कहा कि सरकार मंत्री की सुरक्षा को बढाए।

भाजपा देहात ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भाजपा देहात की ओर से जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि बाबूलाल खराडी शांति प्रिय व्यक्ति है उन्होंने कभी भी किसी को कुछ नहीं बोला और जिस तरह की धमकी दी गई है उसके बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो ताकि आगे इस तरह की घटनाएं नहीं होगी।उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं बढ़ गई है।ज्ञापन के दौरान अशोक सिंघवी,रामकृपा शर्मा,आकाश बागरेचा, दीपक शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस तरह चला धमकी का पता
शुक्रवार को मंत्री खराड़ी के बेटे देवेंद्र खराड़ी ने उनके अकाउंट पर धमकी भरे इस पोस्ट को देखा तो अपने पिता को बताया।मंत्री खराड़ी ने शुक्रवार शाम को ही कोटड़ा थाने में रिपोर्ट दी।इससे पहले मंत्री खराड़ी ने आईजी अजयपाल लांबा और एसपी योगेश गोयल को फोन कर इसकी जानकारी दी थी।धमकी मिलने के बाद एसपी योगेश गोयल ने इसकी जांच शुरू करवा दी है।
