दूसरे चरण के मतदान सम्पन्न,नव विवाहितों, महिलाओं, युवाओं बुजुर्गों, और दिव्यांगों ने उत्साह के साथ मतदान कर निभाई लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी

वोटिंग मशीन मे कैद हुआ 152 प्रत्याशीयो का भाग्य 

उदयपुर,महेंद्र शर्मा । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार शाम 6 बजे सम्पन्न हुआ जिसमे पहले चरण की तुलना मे दूसरे चरण का मतदान अधिक हुआ इसके तहत दूसरे चरण मे शुक्रवार को 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई 13 सीटों पर 64.7 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इसके तहत उदयपुर लोकसभा सीट पर भी 64.01% मतदान हुआ सलूम्बर विधानसभा मे 62.59 प्रतिशत वोट पड़े इसके तहत सराड़ा उपखण्ड के वीरपुरा के तीनो बूथ मिलाकर 67% मतदान हुआ मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से मतदान डालना शुरू किया युवा वोटर्स और फर्स्ट टाइम्स वोटर्स मे खासा उत्साह दिखा महिलाओ ने भी बड़ी संख्या मे भाग लिया बूथ पर लगे सेल्फी पॉइंट पर भी लोग फोटो खिचवाते नजर आये तीनो बूथ पर गर्मी के कारण सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखी उसके बाद दोपहर मे तेज गर्मी के कारण मतदान धीमा पड़ गया इसके बाद शाम के वक़्त मतदाताओ की भीड़ दिखी बूथ पर बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर स्काउट गाइड और स्कूली बच्चों ने वॉलंटियर के रूप मे सराहनीय सेवा दी दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को व्हिल चेयर पर बिठाकर वोटिंग मे सहयोग दिया

भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर प्रशासन द्वारा टेंट, पानी, व्हीलचेयर, सेल्फी पॉइंट और शौचालय की समुचित व्यवस्था की गयी! निष्पक्ष स्वतंत्र पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान हेतु पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा

शाम 6 बजे मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ!

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!