महावीर मॉर्डन पब्लिक स्कूल ऋषभदेव में विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया समझाने हेतु किया चुनाव कार्यक्रम का आयोजन
ऋषभदेव । स्थानीय महावीर मॉर्डन पब्लिक विद्यालय में विद्यार्थियों को खेल-खेल में लोकसभा चुनाव 2024 प्रक्रिया समझाने के लिए चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों (उम्मीदवारों) ने 20 अप्रैल 2024 को नामांकन दाखिल किया । उम्मीदवार सदस्य के पद के लिए अमित को ग्लोब, मनन को सूरज, नित्य को घड़ी, विरेन्द्र को किताब, वशु को कलम,खुशी को ऑंख और प्रमित्ता को मोर का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों से 24 अप्रैल 2024 को मतदान करवाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने अपने अपने उम्मीदवारों का प्रचार- प्रसार किया। इसके बाद पोलिग पार्टी ने चुनाव कराते हुए मोकपोल करके दिखाया। चुनाव प्रक्रिया में पोलिग पार्टी में पीठासीन अधिकारी -देवेंद्र चौधरी, मतदान अधिकारी प्रथम -युवराज टेलर ,मतदान अधिकारी द्वितीय -वंशि कलाल, मतदान अधिकारी तृतीय -सांची जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई। बच्चों को पोलिग पार्टी के बारे में बताया कि किस प्रकार चुनाव संपन्न कराते हैं। बच्चों को पूरी प्रक्रिया समझा कर चुनाव संपन्न कराए गए। बच्चों को लोकतंत्र में मतदान की गोपनीयता के बारे में भी बताया गया कि किस प्रकार मतदान गुप्त रूप से किया जाता है इस प्रकार बच्चों ने पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने- अपने उम्मीदवारों को मतदान गोपनीय तरीके से किया। व चुनाव प्रक्रिया के बारे में बारीकी से समझा। बच्चों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने अपने-अपने उम्मीदवार के नाम व चुनाव चिन्ह के सामने बेल्ट पेपर पर मोहर लगाकर अपने-अपने मत को मतपेटी में डाले। चुनाव प्रक्रिया के समापन के बाद उम्मीदवारों के सामने ही मतगणना की गई। तत्पश्चात चुनाव परिणाम की घोषणा की जिसमें खुशी अहारी विजेता घोषित की गई।
इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न करवाने में प्रधानाचार्या मीनाक्षी जैन ,उप प्रधानाचार्या श्वेता जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर दिलीप जैन , समन्वयक जयदीप सेवाक , एवं अध्यापक विनोद माली,कौशिक नश्कर, विशाल तिवारी एवं कार्तिक रावल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
