उदयपुर : ट्यूशन टीचर ने की नाबालिग से अश्लील हरकतें

ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक ने पढ़ाई के बहाने 13 साल की लड़की से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां और मौसी ने आरोपी से बात की तो उन्हें हत्या की धमकी दी। सूरजपोल थाने के एसआई दिनेश पाटीदार ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर महिला ने रिपोट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उनकी 13 साल की बेटी है। घर के सामने रहने वाला अभिषेक अटवाल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। बेटी भी वहीं पढ़ने जाती है। अभिषेक कई दिनों से बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। डर के कारण बेटी ने कई दिनों तक कुछ नहीं बताया लेकिन कुछ दिन पहले उसने ट्यूशन जाना बंद कर दिया।

बेटी ने बताया कि सभी बच्चों के जाने के बाद अभिषेक उसे रोकता था। फिर पढ़ाई के बहाने अश्लील हरकतें करता था। मां ने बड़ी बहन को यह सब बताया। दोनों ने आरोपी से इस बारे में बात की तो उसने बोला कि उसने खुद पर लगे आरोप झूठे बताते हुए बेटी के थप्पड़ मारने की बात कही साथ ही हमें जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!