मावली- शत प्रतिशत घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के फतहनगर नगर पालिका क्षेत्र सनवाड के विधा निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वीप दल द्वारा मतदाताओं को जागरुक करने को लेकर कार्य क्रम आयोजित हुआ जिसमें स्वीप मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मन सुख राम डामोर के निर्देशानुसार अनुसार 154 मावली विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान देने की शत प्रतिशत अपील करते हुए स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खींची और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के मार्ग दर्शन मे मतदान केंद्रों पर स्वीप टीम द्वारा पोस्टर,रंगोली , मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, पीले चावल,रैली निकालकर, संकल्प पत्र पत्रिकाएं मोबाइल फोन चिट्ठी लिखकर मोबाइल सन्देश वीडियो बी ए जी ,कहानी, नाटक, गीत, संगीत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आदि गतिविधियो के माध्यम से मतदाताओं को घर घर जाकर जागरुक कर प्रेरित करने का संकल्प के साथ ही शपथ दिलाई गई।
सर्व प्रथम मतदान करने वाली पांच महिला मतदाताओं को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। इस दौरान स्वीप दल के सदस्य सुभाष चन्द्र सुथार, सुरेश कुमार देशबंधु,महेश चंद्र विजयवर्गीय, शान्ति लाल मीणा,कमलेश शर्मा, प्रेम शंकर सालवी, प्रहलाद राय बडगुजर,संजय रेगर उपस्थित रहा।
