बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । खेरोदा थाने सर्किल में मंगलवार को बीएसएफ के जवानों ने रूट मार्च किया। खेरोदा थानाधिकारी रामेग पाटीदार ने बताया की लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीएसएफ जवानों ने थाना क्षेत्र की जानकारी ली एवम रूट मार्च किया जिसमे खेरोदा थाने से होते हुए सदर बाजार,बस स्टैंड,विद्यालय मार्ग,होली चौक,गांधी चौक ब्राह्मणों का मोहल्ला,राजपूत का मंदिर होते हुए पुनः पुलिस थाना पहुंचे। साथ ही अमरपुरा,खरसान,मेनार,भटेवर थाना सर्किल में रूट मार्च किया गया।