चिकला में 3 दिवसीय श्री उमा गणेश मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के चिकला के उमेश्वर नगरी में तीन दिवसीय श्री उमा गणेश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कलश स्थापना व ध्वजारोहण के साथ सम्पन्न हुआ ।इससे पहलें हेमान्द्री श्रवण व मण्डप प्रवेश हिर्धनी पुजन व सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया दुसरे दिन कलश यात्रा व अन्य मुर्ति जलानिवास, धान्ययानिवास, शयना निवासस्वप्न विधि एवं अग्नि स्थापना सतसंग का आयोजन किया गया सोमवार प्रातः शतचण्डी विधान व प्रतिष्ठज्ञ कर्म हवन व पुर्ण हुति कलश स्थापना व ध्वजारोहण के साथ महाप्रसादी करा आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य दिप्लवी जोशी के साथ 30 पुजारियो के साथ हवन यज्ञ के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजन में मुख्य यजमान रामनारायण व 10 सहयोगी यजमान जगदीश शर्मा, शंकरलाल व्यास, ललित शर्मा ,जगदीश मोड पन्नालाल शर्मा रमेशलाल, अमृतलाल पंचाल, कन्हैयालाल पंचाल, रुपलाल प्रजापत,जगदीश,आदि यजमानो ने हवन यज्ञ में आहुति दी । अमुतलाल पंचाल ने बताया कि भगवान गणवति कि मुल मुर्ति में अंकित शिलालेख के अनुसार मुर्ति संवत 1734 में निर्मित है । यह मुर्ति 347 वर्ष पुरानी है । जिर्णादार के साथ कार्यक्रम किया गया तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठज्ञ महोत्सव में अरास-पास के गाँवो के सैकडो कि संख्या में भक्तजनो ने भाग लिया ।
