मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

आगामी लोकसभा आमचुनाव 2024 के तहत निर्वाचन आयोग मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे इसी के तहत शनिवार को सलूम्बर जिले के जयसमंद ब्लॉक के वीरपुरा ग्राम पंचायत मे ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से कर्मचारी,आंगनबाडी कार्यकर्ताओ और स्कूली बच्चो ने गाँव मे मतदाता जागरूकता रैली निकाली! रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर पंचायत मुख्यालय होते हुए गाँव मे विभिन्न गलियों मे घूमते हुये गातोड़ जी मंदिर प्रांगण पहुंची!

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और छात्र – छात्राओं ने अपने हाथ मे बैनर, तख्तीया लेकर नारे लगाते हुए रैली निकाली! पहले मतदान -फिर जलपान, लोकतंत्र मे हिस्सेदारी हम सब की जिम्मेदारी, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, म्हारो केणो वोट देणो, जैसे स्लोगन लिखें तख़्तिया लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया!

इस दौरान ग्राम पंचायत वीरपुरा के ग्राम विकास अधिकारी रमेशचंद्र मीणा विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!