मावली : मतदाताओ को मतदान करने की शपथ दिलाई
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के विधा निकेतन स्कूल में शनिवार को मतदान जागरुकता कार्यक्रम में स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा सतरंगी सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर ट्राई साइकिल मैराथन हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम मारो केनो वोट देनो का नारा बुलंद आवाज में बोला गया और 26अप्रेल2024समय प्रातः 7बजे से 6बजे तक मतदाताओं को मतदान शत प्रतिशत देने की अपील कर शपथ दिलाई गई।
स्वीप मिडिया प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की चुनाव व मतदान लोकतन्त्र के आधारभूत स्तंभ है मतदाता जागरूकता गतिविधियो में स्कूली विधार्थी भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर निभा रहे है।
पोस्टर रंगोली गीत संगीत कहानी नाटक के माध्यम से मतदान देने का संदेश घर घर तक पहुंचाया गया की मेरा वोट मेरा अधिकार है।मतदान दिवस पर वोट देना अनिवार्य है । इस दौरान सुभाष चंद्र सुथार,शान्ति लाल मीणा, प्रेम शंकर सालवी, संजय रेगर, महेश चंद्र विजयवर्गीय, प्रहलाद बडगुजर,सुरेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर देवी काठात, योगेश आमेटा, बाबू लाल ,लक्ष्मण, गोविन्द, कैलाश, ललिता, कुसुम लता, कला पालीवाल, नीलम त्रिपाटी बालक बालिकाए विधालय परिवार उपस्थित रहै।
