अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक होते ही पंजेरी के प्रसाद के साथ ही श्रीजी प्रभु का महाप्रसाद श्री रामलला के मंदिर में हुआ वितरित
प्रभु श्री रामलला के सूर्य तिलक के पश्चात श्री राम लला के पंजेरी के प्रसाद के साथ ही श्रीजी प्रभु का महाप्रसाद श्री रामलला के मंदिर में श्रीराम मंदिर न्यास के सेवकों द्वारा किया भक्तों को वितरित
नाथद्वारा,नरेंद्र पालीवाल । पुष्टिमार्गय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली के पीठाधीश्वर गो.ति.108 श्री राकेश (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो. चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री की प्रेरणा से महाप्रसाद की महायात्रा के आयोजन के तहत अयोध्या में रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रीजी प्रभु का महाप्रसाद श्री रामलला के सूर्य तिलक होने के पश्चात श्री राम मंदिर न्यास के सेवकों द्वारा श्री रामलला के पंजेरी के प्रसाद के साथ ही श्रीजी प्रभु के महाप्रसाद मठड़ी के प्रसाद को श्री रामलला मंदिर मैं ही सेवकों द्वारा प्रभु के भक्तों को वितरित किया गया! इस अवसर पर न्यास के सचिव श्री चंम्पत राय ने कहा कि श्री राम लला भी बाल स्वरूप है और श्रीनाथजी प्रभु भी श्री कृष्ण के बाल स्वरूप है और रामनवमी के शुभ अवसर पर दोनों का यह एक अद्भुत संयोग दोनों के महाप्रसाद को एक साथ प्रभु के भक्तों में वितरित होना भक्तों के लिए प्रभु की कृपा हे!
