मावली : संयुक्त निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

मावली,ओमप्रकाश सोनी । मावली एवं वल्लभनगर सीबीईओ कार्यालयों का मंगलवार को किया निरीक्षण। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर महेंद्र कुमार जैन ने मावली एवं वल्लभनगर शिक्षा विभाग कार्यालयों का निरीक्षण कर देखी कार्यालय की व्यवस्था, साफ़ सफाई, रिकॉर्ड संधारण, समस्त प्रकार की गतिविधियों का लिया जायजा, उपस्थित कार्मिकों से हुए रूबरू, कार्मिकों से उन्हें आवंटित कार्यों की समिक्षा की गई। सीबीईओ वल्लभनगर में निरिक्षण के समय उपस्थित रहे अनिल पोरवाल सीबीईओ- वल्लभनगर, गोपाल मेनारिया एसीबीईओ, आरपी ओंकार लाल गोपावत, नर्बदा शंकर सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

मावली सीबीइओ कार्यालय पर निरिक्षण के समय अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार झा, चुन्नी लाल अहीर, कम्प्यूटर ऑपरेटर महेंद्र सिंह, शंकर गाडरी, सहायक कर्मचारी रमेश चंद्र बड़गुर्जर, सरसी बाई सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!