उदयपुर अहमदाबाद हाईवे NH 48 पर एक के बाद एक हुए 3 हादसे , 40 बकरों समेत 2 युवकों की मौत

बीती रात उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे हादसों का हाईवे बन गया. नेशनल हाईवे 48 पर एक के बाद एक हुए हादसों में एक ट्रक चालक व बाइक चालक की मौत हो गई तो वहीं बकरों से भरी एक भरे एक ट्रेलर के पलटने से करीब 40 बकरों की मौत हो गई ।

दरअसल NH 48 पर कल रात 10 बजे से 5 बजे के बीच 3 बड़े हादसे हुए । हादसे में 2 युवकों की मौत एवं 3 युवक घायल हो गए , वही ट्रक पलटने से 40 बकरों की मौत हो गयी ।

जानकारी के अनुसार रात 10 बजे टीडी थाना क्षेत्र के पाटिया के समीप एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया जिसमें 100 से अधिक बकरे भरे हुए थे । ट्रक पलटने से 40 बकरों की मोत हो गयी एवं चालक व परिचालक गम्भीर रूप से घायल होगये ।

वही उसके कुछ समय बाद पडूना के समीप चलते ट्रेलर में ट्रक जा घुसा , भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक पप्पू सिह पिता बाबूसिंह राजपूत निवासी भीम की मौके पर ही मौत हो गयी ।

वही NH 48 पर अलसुबह परसाद के समीप एक बाइक सवार को वाहन ने चपेट में ले लिया । जिसमे बाइक सवार ऋषभदेव निवासी भावेश जोशी की मौत हो गयी ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!