राउमावि धुणीमाता में लोकसभा चुनावों के तहत पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली
भटेवर,कन्हैयालाल मेनारिया । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मावली के अधीन संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुणीमाता में हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड राजस्थान. द्वारा लोकसभा चुनावों के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता एवं स्थानीय विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गाँव के विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉसम पब्लिक स्कूल में जाकर सम्पन्न हुई। रैली को संस्थाप्रधान अनिल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शारीरिक शिक्षक एवं हिन्दुस्तान स्काउट यूनिट लीडर दीनपाल सिंह सारंगदेवोत, हिन्दुस्तान गाइड लीडर लीला सालवी, ब्लॉसम स्कूल के संस्थापक एवं संस्था प्रधान परमिन्दरसिंह, नरुलाल माली, खुशनारायण नागदा, अंकित यादव, नीलू रेगर,अनिल सोमानी, सीताराम जाट, एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया एवं मतदान सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
