रेगर समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह
विनोद कुमार रेगर
मातृकुंडिया( चित्तौड़गढ़) । प्रतिभा सम्मान समारोह मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति मातृकुंडिया द्वारा आयोजित दिनांक 15 अप्रैल 2024 को प्रात 9:00 बजे होने जा रहा है जिसमें भीलवाड़ा जिले के 107 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जाने वाले खिलाड़ियों ,नवनियुक्त कर्मचारी गणों और कक्षा 10 एवं 12 में 80% से ऊपर अंक प्राप्त करने वालों का सम्मान किया जाएगा यह जानकारी भीलवाड़ा जिले के शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शंकर लाल नावडिया ने दी
