ऋषभदेव : स्थाई वारंटी एवं आदतन अपराधियो को गिरफ्तार किया और पाबंद कराया

ऋषभदेव । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं डिप्टी राजीव राहर के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी घनश्याम सिंह की ओर से गठित विशेष टीम ने शुक्रवार को 2 वांछित एवं 8 आदतन अपराधियो को दबिश देकर गिरफ्तार किया और पाबंद कराया । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि 14 वर्षों से वांछित स्थाई वारंटी रखियावल घासा निवासी गेहरीलाल पिता नारूजी डांगी एवं 6 वर्षों से वांछित स्थाई वारंटी जांबूड़ा घाटा निवासी नरेश पिता सवाजी मीणा सेमारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

साथ ही 8 आदतन अपराधी बिलख किकावत निवासी शिवलाल , माकड़जप्पा फला कोपचा निवासी संग्राम, भूधर फला खुटानेरी निवासी बद्रीलाल, चौराया ऋषभदेव निवासी सुरेश, आथमणा कोटड़ा निवासी गट्टू, उगमणा कोटड़ा निवासी चम्पालाल, उगमणा कोटड़ा डूंगर, बिलख किकावत निवासी थावरचंद को गिरफ्तार कर पाबंद किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!