खैरवाडा एवं सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गावों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शपथ, प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदान करने के लिए किया प्रेरित ।

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । लोक सभा आमचुनाव 2024 मे मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर के द्वारा आज 10 अप्रेल 2024 बुधवार को जिले की खैरवाडा एवं सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गावों में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिले की खैरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर एवं सेमारी में तथा सलुम्बर के चावण्ड कस्बे में संगोष्ठी, प्रदर्शनी, हस्ताक्षर अभियान व शपथ तथा प्रशनोत्तरी के माध्यम से अधिकाधिक मतदान करने की अपील की गई ।
केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कहा कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर में 56 प्रतिशत सेमारी में 57 तथा चावण्ड में 59 प्रतिशत मतदान हुआ जो जो कम है। लोकसभा आम चुनाव 2024 में और अधिक मतदानकर मतदान प्रतिश त वढाने की अपील की । उन्होने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय से कहा की लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निष्पक्ष व निडर होकर बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना 26 अप्रैल को अधिकाधिक मतदान करने करे ।
इस अवसर पर बीएलओ द्वारा मतदाताओ को ई.वी.एम. एवं वीवीपैट से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम के अन्त मे सभी मतदाताओ को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई । एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
महात्मा गांधी राजकीय विधालय कल्याणपुर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारी हितेश कुमार पटवारी सुमित्रा मीणा, महिला पर्यवेक्षक बंसन्ती मीणा तथा विधानसभा स्वीप समन्वयक पंकज पटेल, इसी प्रकार राजकीय सीनियर माध्यमिक विधालय सेमारी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विकास अधिकारी बलबीर सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमर चोबिसा, बीएलओ प्रेमशंकर पटेल एवं राहुल मेहता तथा पटवारी जगदीश मीणा एवं सलुम्बर विधानसभा के चावण्ड कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सलुम्बर दयाचन्द यादव, हरिशंकर सहायक विकास अधिकारी, कैलाश चन्द मेधवाल अतिरिक्त विकास अधिकारी, गौर शंकर ग्राम विकास अधिकारी, गणेश देवड़ा उप प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग, आसीडीएस, ग्राम पंचायत,पंचायत समिति , जिला परिषद इत्यादि से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!