स्थानांतरण पर शाखा प्रबंधक डॉक्टर सितारा को दी गई विदाई

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । हिंता में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक डॉक्टर सुश्री सितारा प्रसाद का तबादला बुधवार को शास्त्री सर्कल उदयपुर शाखा में हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वे तकरीबन 3वर्षो 6माह से इस शाखा में अपनी सेवा देते आ रहे थे। हेड केशियर पवन मेनारिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को बेहतर बताया। कहा कि पूर्व में बैंक पुराने भवन में चला करता था। जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। उनके कार्यकाल के दौरान बैंक भवन का जीर्णोद्धार कराकर ग्राहकों और कर्मियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई। सुश्री प्रसाद का ग्राहकों व बैंक कर्मियों के साथ व्यवहार भी काफी मधुर रहा। इस अवसर पर बैंक कर्मियों व ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक को मिथिला परंपरा के तहत पाग, चादर आदि वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

 

बता दें कि शाखा प्रबंधक डॉक्टर सुश्री सितारा इसे पहले खरखोड़ा हरियाणा में थे। डॉक्टर सुश्री प्रसाद ने हिंता सेंटर बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 28 अक्टूबर 2020 को योगदान दे रहे है। इनका 3वर्ष 6माह बाद इनका स्थानांतरण उदयपुर के शास्त्री सर्कल शाखा में हो गया है। वहीं नए शाखा प्रबंधक राकेश झा गणेश नगर सुंदरवास उदयपुर का भव्य स्वागत किया गया।

इसको लेकर बैंक कर्मियों व ग्रामीणों ने मिलकर उनकी विदाई समारोह आयोजित किया था।

हेड केशियर पवन मेनारिया,दीप सिंह,राजपुरोहित एऑफओ,नितिन कोटवार एसिस्टेण्ड ऑफिससर, कन्हैया लाल अहीर टेम्परेरी कर्मी,दिग्पाल सिह शक्तवात,दौलत सिह शक्तवात, माधव लाल अहीर,राजेश कुमार गर्ग,राधेश्याम प्रजापत गगन जाट उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!