संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन के रजत वर्ष अध्यक्ष बने विमल चौरडिया,राजेश सुराणा मंत्री एवं अनिल गोयल बने कोषाध्यक्ष

चेन्नई : जी.आर.टी रेडिसन होटल में संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन द्वारा आयोजित रजत वर्ष शपथ ग्रहण के आयोजन की शुरुआत हेमंत डूंगरवाल द्वारा गणेश वन्दना के साथ हुई।निवर्तमान अध्यक्ष चन्द्रमोहन दमानी ने स्वागत भाषण मैं अपने कार्यकाल में तन-मन-धन से मिले अतुलनीय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सचिव प्रमोद गादिया ने वर्ष 2023-24 का पूरा ब्योरा वीडियो द्वारा प्रस्तुत किया।

निवर्तमान अध्यक्ष चन्द्रमोहन दमानी ने संस्कृति के नवमनोनीत अध्यक्ष विमल चौरडिया को तिलक लगाकर अध्यक्षीय दायित्व हस्तांतरित किया।

मुख्य अतिथि श्री अजीत चौरडिया ने शुभकामनाओं के साथ नवगठित टीम में अध्यक्ष विमल चौरडिया,उपाध्यक्ष आदेश डागा, मंत्री राजेश सुराणा,कोषाध्यक्ष अनिल गोयल,सहमंत्री महावीर पारख सहित २१ सदस्यीय टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि श्री जय किशन झवर ने पारिवारिक स्तर पर हिन्दी एवं मारवाड़ी भाषा एवं संस्कृति के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

भारत कार्ड के सहभागिता से संस्कृति के सभी सदस्यों को डिजिटल कार्ड दिये जाएँगे उसकी विस्तृत जानकारी ग्रीटर उत्तम सोलंकी ने वीडियो प्रस्तुति द्वारा दी।

टीम ज्यूबिलेंट सिल्वर के कार्यकारिणी सदस्यों ने वॉलीवुड स्टाइल में अपना परिचय दिया जिसमें गौतम बोथरा,सुनील रांका,महेंद्र संकलेचा,हेमंत डुगर,गिरी बागरी,नीतेश चोवटिया,सुधीर कांकरिया,देव रतन डागा,रतन चंद डागा,मुकेश मुथा,जयंतीलाल तेलीसरा,राजकुमार दमानी,चंद्र मोहन दमानी,प्रमोद गादिया,सनम सुधीर आँचलिया,आदेश डागा,राजेश सुराणा एवं अनिल गोयल ने नाट्य,संगीत एवं नृत्य के मिश्रित अन्दाज़ में अपना हुनर पेश किया।

अध्यक्ष विमल चौरडिया ने सभी पूर्व अध्यक्ष से मिलकर बनाये गये वीडियो का अनावरण किया एवं रजनीकांत के स्टाइल में एंट्री मारी।

सिल्वर जुबली चेयरमैन श्री गिरी बागरी ने इस वर्ष होने वाले विशेष कार्यक्रम की जानकारी दी।

इंस्टालेशन चेयरमैन सुधीर कांकरिया ,दीपक कोठारी,नितिन बोथरा,सुनील रांका,संदीप चोरारिया,वीरेंद्र सिंहवी आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन शोभना बोथरा और पवित्रा कोठारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव राजेश सुराणा ने दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!