राठौड को फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में की उपाधि,वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी ने दी उपाधि
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर निवासी शारीरिक शिक्षक भेरू सिंह राठौड़ को वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधि दी गई । यह उपाधि उन्हें फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में दी गई । वर्तमान में भेरूसिंह राठौड़ राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भी है । राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि उपाधि मिलने पर गत दिनों 6 अप्रैल 2024 को गोवा मे आयोजित दिक्षान्त समारोह कार्यक्रम में राठौड़ को उपाधि प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
