सलुम्बर पुलिस टीम द्वारा महज 48 घण्टो मे हत्या के तीन आरोपीयो को किया गिरफ्तार

सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सलुम्बर पुलिस टीम द्वारा महज 48 घण्टो मे हत्या के तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया। सलुम्बर थानाधिकारी मनीष खोईवाल विशेष टीम का गठन कर थाने पर दर्ज प्रकरण में हत्या के आरोपीयो को गिरफतार किया गया। प्रार्थी रतन लाल पिता भीमा जी मीणा निवासी दवाणा थाना सलुम्बर द्वारा 4 मार्च को सीएचसी सलुम्बर पर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की 3 मार्च रात्री करीब 7.15 बजे की बात है मेरा भाई राजकुमार मीणा पिता भीमा मीणा जो घर से मेरे काका धनजी मीणा पिता काना मीणा के खेत में गेंहु देखने गया।उसके साथ गणेश पिता धनजी काका का लडका भी था कुछ समय होने के बाद गणेश मीणा भागते हुए आकर घर पर मुझे व परिवार वालो को बताया कि तेरे भाई राजकुमार के साथ भेरा पिता मावा जी मीणा,नारायण पिता रोडी लाल मीणा व मावा पिता दोला जी मीणा निवासीयान दवाणा मारपीट कर रहे हैं उक्त सुचना मै व मेरी मां मोती व गणेश तीनों भागते हुए सामने धनजी काका के खेत मे पहुचे देखा तो भेरा पिता मावा जी,नारायण मीणा व मावाजी मीणा तीनो हाथो में लाठी से हत्या करने की नियत से ताबडतोड लठ से मेरे भाई के सिर पर मार रहे थै मेरा भाई जमीन पर गिरा हुआ चिल्ला रहा था।खेत मे काम कर रहे धनजी काका व हम तीनो ने बचाव किया उस समय मावा मीणा के दोनो लडके शिवा व फता मीणा भी दोडकर मौके पर आये उक्त पाचों मेरे भाई राजकुमार को गम्भीर घायल अवस्था में उठाकर ले जाते हुए कहने लगे कि इसको दुसरी जगह ठिकाने लगा देते हैं।खेत से उठाकर सडक पर ले जाने लगे तब हमने रोकने की कोशिश की फिर भी गंभीर घायल मेरे भाई को खेत से उठाकर सडक पर ले गये।लोगो की भीड देखकर उक्त पाचों गम्भीर घायल मेरे भाई को सडक पर पटक कर भाग गये उक्त सभी द्वारा हम सलाह एक राय हो कर मैरे भाई को मारने की नियत से ताबडतोड सिर पर लाठी मारकर हत्या को छुपाने की नियत से सडक पर पटक कर मौके से भाग गये। हम परिवार राजकुमार को सरकारी अस्पताल जावद लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने मेरे भाई राजकुमार को मृत्यु घोषित कर दिया।

जिस पर पुलिस टीम ने भेरा उर्फ भेरूलाल पिता मावा मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी दवाणा पनवा फला,नारायण पिता रोडालाल मीणा उम्र 22 वर्ष निवासी दवाणा पनवा फला,मावजी पिता दौला मीणा उम्र 52 वर्ष निवासी दवाणा पनवा फला को गिरफ्तार किया।

वारदातो में संलिप्त अभियुक्तों में से अभियुक्त भेरूलाल उर्फ भेरा पिता मावजी मीणा की पत्नी से मृतक राजकुमार उर्फ राजु पिता भीमा मीणा निवासी दवाणा पनवा फला के बीच साल भर पुर्व प्रेम प्रसंग हुआ था दोनो के बीच प्रेम प्रंसग चलने कि बात का पता अभियुक्त भेरूलाल मीणा को चला जिस पर अभियुक्त ने मृतक राजु को गावं में नजर नही आने कि बात बोली थी मृतक राजकुमार उर्फ राजु मीणा अहमदाबाद मे मजदुरी करता था जो 3 अप्रेल को सुबह अहमदाबाद से अपने गाव दवाणा पहुंचा इस बात की जानकारी अभियुक्त को चलने से सभी ने हम सलाह एक राय होकर मृतक को मारने के नियत से उसके साथ लटठ से ताबडतोड मारपीट कि गई।जिससे मृतक राजकुमार उर्फ राजु मीणा मौके पर मौत हो गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!