आईनेस्ट, कलेक्टरेट परिसर में डिजिटल मार्केटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
उदयपुर । राजस्थान सरकार के आईटी और संचार विभाग द्वारा संचालित आई स्टार्ट राजस्थान के उदयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित आई नेक्स्ट इनक्यूबेटर सेंटर में डिजिटल मार्केटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मोहित माहेश्वरी (डायरेक्टर) एवं नितिन पुरोहित (डायरेक्टर) नीमो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड जो की डिजिटल मार्केटिंग एवं रोबोटिक्स लैब का ही एक स्टार्टअप है, ने कार्यक्रम में सम्मिलित अन्य 24 प्रतिभागियों को डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े गुर सिखाये। कार्यक्रम में ऑनलाइन उपस्तिथ ऐ.-आई. टूल्स के माध्यम से किस तरह से एक स्टार्टअप अपने उत्पाद एवं व्यवसाय के बारे ऑनलाइन कैंपेन चला कर जागरूकता उत्पन्न कर सकता है, एवं नए लोगो को अपने व्यवसाय से जोड़ सकता है के बारे में जानकारी साझा की। उनने ये भी बताया की आज के समय में ऐसे ऑनलाइन ऐ.-आई टूल्स उपस्तिथ है जो की आपके ऐड कैंपेन की संपूर्ण रूप रेखा बनाते हुए वर्क-फ्लो का भी प्रबंधन भली भांति कर सकते है, एवं संभावित ग्राहकों को स्वयं मेल भी प्रेषित कर देते हैं एवं चैटबोट का सञ्चालन करते हुए स्वयं ही ग्राहकों के सवालो का जवाब भी देने में सक्षम है।
उपस्तिथ स्टार्टअप्स फ़ूड अड्डा, ऐस जी लूमिंग, टी. वाई. ऍफ़. एम्., दमिस्त्री, नारीक्षा, स्वाकार्डज़ एवं अन्य ने कार्यशाला में भाग लेते हुए ऐ.-आई टूल्स को चला कर विभिन्न कार्यो का निष्पादन करने एवं ऑडियो एवं इमेज क्रिएशन के बारे में जानकारी ली। स्टार्टअप्स ने कार्यक्रम को सराहा एवं निकट भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करवाने का आग्रह किया।
