सराडा में दशा माता का व्रतकर की सुख समृद्धि की कामना
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सराडा में पटेल मोहल्ले मे खेत मे व लाल सागर तालाब के समीप पीपल की शुभ मूहर्त में सुहागिन महिलाओं ने पूजा पाठ करके सुख समृद्धि की कामना कर दशा माता का पर्व मनाया गया।वही सराडा सहित सेपुर,चावंड,कचोटा,निमच सहित आस पास के दर्जनों गावो मे व्रतधारी महिलाओं ने दशा मां का पूजन सामग्री में रोली,मौली,सुपारी,चावल,दीप,धूप,काजल,दही,लच्छा,अगरबती,मेंहदी अथवा कंकू से पीपल के वृक्ष पर अंगुली से बिंदिया बनाई गई।गत वर्ष की दशा मां के वेल को पीपल के पेड़ पर चढ़ाया गया तथा नये दशा मां के कच्चे धागे से बनाकर 10 गाठ लगाकर गले में धारण किया।महिलाओं ने पीपल वृक्ष की 10 बार परिक्रमा कर जल चढ़ाया।चींटियों के लिए आटा गुड से बना कूलर धराया गया।इस दौरान नारियल,आटे व गुड से बना कूलर प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी को मनाया जाता हैं।
