थाना झल्लारा पर लोकसभा सभा चुनाव 2024 के मध्यनजर ली गई सीएलजी मीटींग
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सलुम्बर पुलिस अधीक्षक अरशद अली व सलुम्बर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बुटोलिया के सुपरविजन मे झल्लारा थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला व हम कदम (किशोरी व महिला सलाह एवं सहयोग केन्द्र) की अध्यक्ष हेमा व थाना झल्लारा सर्कल के सीएलजी सदस्यो ग्राम रक्षको व सुरक्षा सखियो की उपस्थिति में थाना झल्लारा पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तहत थाना स्तर पर मींटीग ली गई।मीटींग में लोकसभा चुनाव शान्तिपुर्ण निर्भीक होकर कराने तथा किसी भी प्रकार की चुनाव सम्बन्धी तथा कानुन व्यवस्था सम्बन्धी प्रभावित करने वाली सुचनाओं को पुलिस को उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में हिदायत की गई।लोगों को अपने नाबालिग बच्चों को बिना लाईसेन्स वाहन नहीं चलाने,सभी को नशे शराब में वाहन नहीं चलाने व यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश की गई।वर्तमान में बहुतायत में हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जानकारी दी तथा इनसे बचने के उपाय बतायें गये। हम कदम की अध्यक्ष हेमा द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला के बीच हो रहे अपराधों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने एवं किशोर व किशोरियों के साथ हो रहे अपराधों से उनको बचाने के लिये उनके माता पिता से अपील की गई व सभी को शिक्षा का स्तर बढाने की बात पर विशेष जानकारी दी गई।
