सलुम्बर जिले मे कुल 7950 लीटर महुआ वाश की नष्ट,17 प्रकरण दर्ज कर 169 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए कुल 8 आरोपी गिरफ्तार
सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानो द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत की कार्यवाही कर सलुम्बर जिले मे कुल 7950 लीटर महुआ वाश नष्ट की 17 प्रकरण दर्ज कर 169 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए कुल 8 आरोपी को गिरफ्तार किया।
अति. महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयपुर के द्वारा चलाए गए विशेष अभियान की पालना में जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व मे जिले मे थाना स्तर पर अलग – अलग टीमों का गठन किया गया।गठीत टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिशे देकर कुल 7950 लीटर महुआ वाश नष्ट किया गया एवं मौके पर बनी हुई भट्टियों को नष्ट किया तथा आबकारी अधिनियम के तहत 17 प्रकरण दर्ज कर 169 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किये गये।सराडा पुलिस ने 1 प्रकरण दर्ज कर 8 लीटर महुआ शराब जब्त की 1600 लीटर महुआ वाश नष्ट की।सेमारी पुलिस ने 2 प्रकरण दर्ज कर 13 लीटर महुआ शराब जब्त की 1000 लीटर महुआ वाश नष्ट की,परसाद पुलिस ने 1 प्रकरण दर्ज कर 25 लीटर महुआ शराब जब्त की 350 लीटर महुआ वाश नष्ट की,जावरमाईन्स पुलिस ने 4 प्रकरण दर्ज कर 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया 27 लीटर महुआ शराब जब्त की 1000 लीटर महुआ वाश नष्ट की,सलूम्बर पुलिस ने 3 प्रकरण दर्ज कर 16 लीटर महुआ शराब जब्त की 1500 लीटर महुआ वाश नष्ट की, झल्लारा पुलिस ने 4 प्रकरण दर्ज कर 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया 60 लीटर महुआ शराब जब्त की 2000 लीटर महुआ वाश नष्ट की,लसाड़िया पुलिस ने 1 प्रकरण दर्ज कर 10 लीटर महुआ शराब जब्त की 200 लीटर महुआ वाश नष्ट की,कुण पुलिस ने 1 प्रकरण दर्ज कर 10 लीटर महुआ शराब जब्त की 300 लीटर महुआ वाश नष्ट की।
