मावली : मतदाताओ को दूल्हा दुल्हन की विदाई से जागरूक किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के पलाना ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा इवेंट्स में मेहंदी प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, बूथ अवेयरनेस ग्रुप प्रशिक्षण नाटक,सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर नारों की गूंज के बाद दूल्हा-दुल्हन की बारात मे सैकड़ो अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर विदाई में भाग लिया और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रेली को ग्राम के सीनियर स्कूल से गली मोहल्ले से मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैण्ड के चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर दूल्हा-दुल्हन ने सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान देने की अपील की गई। सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा नारे बोले गए मारो केनो वोट देना,” “26 अप्रैल शुक्रवार मतदान त्यौहार हमारा “”, माया बाया रो केनो है वोट देवा जानो है।
सुरेश चंद्र टांक ने मोबाइल एप, बी ए जी की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ऊपेश महेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलवाई गई।इस दौरान प्रधानाचार्य अर्जुन पालीवाल, सुभाष चंद्र सुथार, शांतिलाल मीणा,प्रेम शंकर सालवी, प्रहलाद बडगूजर, कमलेश चंद्र शर्मा, हिम्मत सिंह, मनोज कुमार गुसर,जोरावर रैगर एवं समस्त बीएलओ आंगनवाड़ी सदस्य शिक्षक गण तथा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।
