लोकसभा चुनाव मे वोटिंग प्रतिशत बढाने को लेकर बैठक।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के पंचायत समिति सभागार में लोकसभा आम चुनाव में न्यूनतम वोटिंग प्रतिशत वाले 20 बूथों पर मतदाता जागरूकता द्वारा वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से ए सी ईओ ACEO अंजुम ताहिर सभा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें स्वीप प्रभारी विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खींची ने स्वीप गतिविधियों की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई मुख्य आयोजन अधिकारी पुनीत शर्मा ने विस्तार पूर्वक बूथ अवेयरनेस ग्रुप को सक्रिय करने, पिछले चुनाव में वोटिंग से अनुपस्थित रहने वाले वॉटर से संपर्क कर उन्हें वोटिंग के लिए प्रेरित करने के संबंध में निर्देश दिए कार्यक्रम के अध्यक्ष अंजुम ताहिर समा सभा को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए गए । साथ ही बैठक के बाद सभी प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया सर्वप्रथम अधिकारी कर्मचारी द्वारा हस्ताक्षर अभियान फ्लेक्स पर हस्ताक्षर कर 26 अप्रैल 2024 को मतदान देने की अपील कर शत प्रतिशत मतदान किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन स्वीप सदस्य सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा किया गया। देशबंधु ने कहा की लोक सभा आम चुनाव में 75% वोटिंग से बढा कर मावली में 85% प्रतिशत तक वोटिंग किया जाएगा । इस दौरान मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार सहायक विकास अधिकारी अनिल श्री माली तथा समस्त आधिकारी कर्मचारी बीएलओ आंगनवाड़ी सदस्य सुपरवाइजर स्वीप सदस्य आदि उपस्थित रहै।
