जनजाति विकास मंत्री खराड़ी व डॉ रावत आज आएंगे ऋषभदेव
ऋषभदेव । राज्य के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी व उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ मन्नालाल रावत आज मंगलवार को ऋषभदेव आएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि जनजाति विकास मंत्री खराड़ी व डॉ रावत दोपहर 1 बजे ऋषभदेव में भाजपा खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी सात मंडलों के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे । बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति व योजना तैयार की जाएगी। बैठक को पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष तखत सिंह शक्तावत, वह पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर सहित जिले के पदाधिकारी संबोधित करेंगे।
