ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,विकास अधिकारी पर फर्जी वाले का आरोप,तो थानाधिकारी पर धमकाने का आरोप

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सलूंबर जिले की एक ग्राम पंचायत से असंतुष्ट ग्रामीण ने सलूंबर जिला कलेक्टर और सलूंबर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।जानकारी के अनुसार सलूंबर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माकड़ सीमा में करवाए गए कार्य और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच को लेकर जिला कलेक्ट्री पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में परताराम मीणा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी मीना भंवरा पर आरोप लगाते हुए बताया की ग्राम पंचायत माकड़ सीमा मे करवाई गए कार्य गुणवत्ता पूर्वक नहीं कराए हैं।वहीं अधिकारियों की मिली भगत से फर्जी बिल लगाकर भुगतान उठायें है।साथ ही मेरे घर आबादी में है जिसका पट्टा नहीं बनाया जा रहा है।मेरे खिलाफ सचिव द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।जिसकी जांच की मांग की है।

इनका कहना है 

परताराम मीणा कृषि भूमि में पट्टा बनाने के लिए दबाव बना रहा है।जबकि पंचायत द्वारा कृषि भूमि में पट्टा नहीं दिया जा सकता है।घटिया कार्यों की शिकायत की है जो कार्य प्रगति पर है।साथ ही बताया कि गंगाराम पटेल निवासी करावली जो आदतन शिकायतकर्ता है।जो पूर्व में भी ग्राम विकास अधिकारी की संपर्क पोर्टल पर शिकायत करता रहा है। शिकायत कर दबाव बनाकर पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं : माकड़ सीमा ग्राम विकास अधिकारी,मीना भंवरा

ग्राम विकास अधिकारी मीना भंवरा ने थाने में रिपोर्ट दी कि उक्त व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप में मैसेज वायरल कर उसे बदनाम किया जा रहा है।जिसको लेकर थाने पर बुलाने को लेकर कॉल किया था : गिंगला थानाधिकारी,पूनम चंद

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!