बांसवाड़ा : लड़की के हाथ-पैर बांधकर 16 दिन तक किया रेप, पीड़िता से कहा : सेक्स रैकेट में शामिल होकर 1 लाख रूपए दे, वरना तलवार से काट डालेंगे

19 साल की लड़की को किडनैप कर रेप किया गया। लड़की को 16 दिन तक अलग-अलग जगह रखा गया और हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की गई। इतना ही नहीं, किडनैपर्स ने लड़की को सेक्स रैकेट में भी धकेलने की कोशिश की। सहमी पीड़िता ने घटना के 19 दिन बाद एसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। मामला बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना इलाके का है। बांसवाड़ा जिले के परतापुर इलाके की निवासी लड़की ने 27 मार्च को एसपी हर्षवर्धन अगरवाला को घटना के बारे में बताया। इसके बाद गढ़ी थाने में किडनैप और रेप का मामला दर्ज किया गया। थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के पास 47 राइफल बंदूक और तलवारें हैं।

रिपोर्ट में लड़की ने बताया- 16 दिन तक हुई दरिंदगी

परतापुर निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- मैं 8 मार्च को बाजार में सामान लेने गई थी। इसी दौरान घाटोल (बासंवाड़ा) निवासी प्रेम हरिजन (22) पुत्र कालू उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। उसने मुझे बंधक बनाया और 3 दिन तक रेप किया।

इसके बाद बांसवाड़ा से वह भीलवाड़ा ले गया। शहर के कई होटलों में ले जाकर उसने हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की। प्रेम के साथ उसके पिता कालू और मां पूजा समेत अन्य लोग भी अपराध में शामिल थे। उन लोगों ने मुझसे 2400 रुपए और मोबाइल छीन लिया ।

प्रेम के माता-पिता और अन्य आरोपियों ने रेप के दौरान मेरे अश्लील वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल किया। आरोपियों के साथ एक महिला ने मुझे सेक्स रैकेट में शामिल होने की बात कहकर मुझसे एक लाख रुपए की डिमांड की। उस महिला ने कहा कि अगर मैंने सेक्स रैकेट में शामिल होकर एक लाख रुपए नहीं दिए तो इन लोगों (प्रेम व परिजन) के पास एके-47 राइफल और तलवारें हैं, जिससे वे मुझे मार डालेंगे।

चंगुल से छूटकर घर पहुंची, केस दर्ज कराया

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद मैं अपने घर परतापुर पहुंची। इसके बाद 27 मार्च को एसपी ऑफिस (बांसवाड़ा) पहुंचकर परिवाद दर्ज कराया। इस मामले में एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने मामले की जांच गढ़ी थाना पुलिस को सौंपी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। गढ़ी थाना पुलिस के एएसआई बालकृष्ण का कहना है कि पीड़िता के परिजनों ने 19 मार्च को थाने में आकर लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। 23 मार्च को लड़की को डिटेन कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। एसपी ऑफिस को सौंपे गए परिवाद के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!