ऋषभदेव : ढूंढ के कार्यक्रम में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद में घायल हुए यूवक की मौत, हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार
ऋषभदेव थाना क्षेत्र में ढूंढ के कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद होने पर दो पक्ष आपस में झगड़ गए थे। इससे चाकू हमले में एक युवक की मौत हो गई और दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी मामले मे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी धनश्याम सिंह ने बताया कि मसारों की ओबरी के ओड़वास फलां में एक परिवार में ढूंढ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अनिल (22) पुत्र शांतिलाल मीणा निवासी मसारों की ओबरी ओड़वास फलां और इसी गांव का अजीत मीणा भी आया हुआ था। दोनों में पुरानी रंजिश चल रही थी और दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फिर से विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे से मारपीट करनी शुरू कर दी । मारपीट के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ऋषभदेव चिकित्सालय लेकर गए, जहां पर उपचार के दौरान अनिल मीणा ने दम तोड़ दिया और अजीत को गंभीरावस्था में एमबी चिकित्सालय रैफर किया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाड़ा अंजना सुखवाल डिप्टी राजीव राहर एवं थाना प्रभारी धनश्याम सिंह की एक टीम गठित कर जांच शुरू की थी, जिस पर शनिवार को मसारों की ओबरी, ओडवास उडिला फला निवासी गणेश पिता हरजी अहारी मीणा और कमलेश पिता हरजी अहारी मीणा को गिरफ्तार किया।
