ऋषभदेव : ढूंढ के कार्यक्रम में चाकू से युवक की हत्या करने वाले 3 हत्यारे गिरफ्तार

ऋषभदेव । होली से एक दिन पूर्व ढूंढ के कार्यक्रम में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को ऋषभदेव थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया । थानाधिकारी घनश्यान सिंह ने बताया कि 23 मार्च को गणेश पिता हुरजी मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की मेरे घर पर आयोजित ढूंढ के कार्यक्रम से वापस लौटते समय मेरे भतीजे अनिल पिता शांतिलाल मीणा पर अजीत पिता पन्नालाल मीणा , मावजी पिता पन्नालाल मीणा एवं अन्य साथियों ने चाकू से वारकर हत्या कर दी । उक्त प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करते हुए 3 आरोपी महावीर उर्फ मावजी पिता पन्नालाल अहारी मीणा निवासी मसारो की ओबरी , शिवशंकर उर्फ शिवराम पिता पन्नालाल अहारी मीणा निवासी मसारो की ओबरी , सुनील कुमार पिता लक्ष्मणलाल परमार मीणा निवासी रेडा फला सुवेरी थाना खेरवाडा को गिरफ़्तार किया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में घनश्याम सिंह पु. नि. थानाधिकारी थाना ऋषभदेव, श्यामसुन्दर सउनि ,ईश्वरचन्द्र सउनि ,विनोद कुमार हैडकानि ,गोविन्द खराडी कानि विशेष भूमिका, दशरथ सिंह कानि. , मनोहरलाल कानि. , सुर्यप्रकाश कानि, गोविन्द सिंह कानि. , लोकेश रायकवाल कानि साईबर सेल शामिल है ।

 

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!