माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं राज्य आयुक्त ( स्काउट) आशीष मोदी का हिंदुस्तान स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया
जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण भी दिया
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । शनिवार को शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर में आने पर हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड राजस्थान राज्य मुख्यालय उदयपुर द्वारा स्कार्फ पहनाकर,पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट की। साथ ही 26 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया। निदेशक मोदी का स्वागत करने हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव नरेंद्र ऑदिचय, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल, जिला मुख्यालय आयुक्त (जनसंपर्क) गोपाल मेहता मेनारिया, जिला ऑर्गेनाइजर गाइड शांता वैष्णव, जिला प्रशिक्षक एवम सहायक सचिव अनुराधा सोलंकी एसआईईआरटी कार्यालय में मौजूद रहे। उक्त जानकारी उदयपुर जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया ने दी।
