राउमावि मेनार में अर्थ आवर डे पर पेंटिंग प्रतियोगिता में योगिता प्रजापत विजेता

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । बर्ड विलेज मेनार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व जल दिवस के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता, जल की बर्बादी रोकने और बिजली बचाने के प्रति स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 9 से 12 के विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लिया । योगिता प्रजापत विजेता रही । विजेता को डबल्यू डबल्यू एफ इंडिया की ओर से पारितोषिक प्रदान किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत, व्याख्याता पुष्कर लाल मेनारिया,,गोपाल मेनारिया, सुरेश गरबड़ा आदि उपस्थित रहे । प्रतियोगिता का संचालन व्याख्याता राम मेघवाल ने किया । प्रतियोगिता के वल्लभनगर भींडर कोऑर्डिनेटर दर्शन मेनारिया ने बताया कि अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड (WWF)का एक अभियान है। जिसका मकसद लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है। अर्थ आवर में दुनियाभर के नागरिकों से न सिर्फ एक घंटे के लिए गैरजरूरी लाइट्स को बंद रखने की अपील की जाती है बल्कि सौर ऊर्जा को भी अपनाने की सलाह भी दी जाती है।

अर्थ आवर’ वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड फॉर नेचर (WWF) की वार्षिक पहल है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। यह 180 से अधिक देशों के लोगों को उनके स्थानीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक लाइट बंद करने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!