मावली बार एसोसिएशन के किक्रेट मैच आयोजित

मावली,ओमप्रकाश सोनी । बार एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रथम बार क्रिकेट मैच की शुरुआत हुई जिसमे बार एसोसिएशन मावली और बेंच टीम के बीच मैच हुआ। बेंच टीम के कप्तान अतिरिक्त जिला जज वैभव टेलर और बार टीम के कप्तान अशोक सेन के बीच टॉस हुआ। और टॉस जीतकर मावली बार की टीम ने बेटिंग की जिसमे मावली बार ने 15 ओवर के इस मैच में 199रन बनाए। और बेंच की टीम 105रन बनाए। 94 रन से मावली बार एसोसिएशन ने मैच जीता। मावली बार टीम से सर्वाधिक रन एडवोकेट शैलेश मीणा ने 71रन बनाकर साथ ही तीन विकेट भी लिए इसलिए मैन ऑफ द मैच उनको चुना गया। समापन और पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजे साहब वैभव टेलर, एसीजेएम साहब नरेश जैन थे और अध्यक्षता बार एसोसिएशन मावली की अध्यक्षा श्रीमती मिथिलेश पगारिया ने की ओर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के तौर पर बार के चारो पूर्व अध्यक्ष कमलेश पगारिया, सुखदेव उज्ज्वल, नितिन मंडोवरा,जयेश जैन और बार की कोषाध्यक्ष लाजवंती जैन, बार एसोसिएशन मावली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक वर्मा ने की। संचालन और प्रमुख व्यवस्थापक एडवोकेट सूरज लोहार ने आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रवक्ता भोजपुरी गोस्वामी, जगपाल सिंह, राहुल मारवाड़ी, विनोद पूरी, उमेश सेन दीपक बडगुजर,आदि सभी अधिवक्ता मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!