सुपार्श्व सेवा संस्थान के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । सुपार्श्व सेवा संस्थान के सुखेर स्थित कार्यालय पर आज दो दिवसीय पंच नीडल शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की अध्यक्षा स्मृति गोदीका और लेडिज़ सर्कल की चेयरपर्सन स्वाती दुर्गावत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मनुष्य के संगठित होते ही उसमें शक्ति का संचार होता है, बड़े-बड़े कार्य आसानी से कर सकता है, समाज और देश की तरक्की के नये सोपान तय कर सकता है ।इसी बात का ही उदाहरण प्रत्यक्ष रूप में हमारे सामने है, सुपार्श्व सेवा संस्थान और लेडीज़ सर्कल 171 के इसी एकता से महिला सशक्तिकरण के ध्येय के साथ दिये प्रोत्साहन और निरीक्षण में 15 और 16 मार्च 2024 को दो दिवसीय पंच नीडल कैंप का आयोजन किया गया, इसमें प्रशिक्षण डिज़ाइनर नताशा जोनाथन के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित लाभार्थी महिलाओं में खुशी की लहर देखी गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!