लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कल , कल दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोकसभा चुनाव – 2024 (Election)और राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे मीडिया से वार्ता करेगा। एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए चुनाव आयुक्ताें ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। आयोग के तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार को ही चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया । इसके बाद आचार संहिता प्रभावी होने की भी खबरे है ।
