बांसवाडा : भाजपा और BAP के प्रत्याशियों से कांग्रेस में असमंजस,आदिवासी वोट बैंक को लेकर पार्टी साधने में जुटी सियासी समीकरण

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और भारतीय आदिवासी पार्टी(BAP) ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। लेकिन कांग्रेस में अब तक प्रत्याशी के नाम पर सहमती नहीं बनी है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि महेंद्रजीत मालवीया के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस आलाकमान इस सीट पर बीएपी से गठबंधन करना चाहता है। लेकिन पार्टी के स्थानीय नेता गठबंधन के खिलाफ हैं। गठबंधन नहीं करने की एक वजह यह भी है कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और भारत आदिवासी पार्टी की विचारधारा में अंतर है। इसके चलते दोनों में गठबंधन की संभावना कम है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपना वोट बैंक खिसकने का डर है, इसके कारण वह बीएपी से गठबंधन नहीं करना चाहते। पिछले विधानसभा चुनाव में बीएपी ने कांग्रेस वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित किया था। ऐसे में आदिवासी समाज का वोट बैंक खिसक कर बीएपी में शामिल हो गया था, जिससे विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला बन गया था।

बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा सीट की 8 विधानसभा चुनाव में तीनों पार्टियों के वोट में ज्यादा अंतर नहीं था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक 5 लाख 97 हजार 59 वोट मिले। वहीं भाजपा को 5 लाख 30 हजार 123 वोट मिले थे जबकि तीसरे स्थान पर रही बीएपी पार्टी को 4 लाख 81 हजार 591 वोट मिले थे। इसके चलते लोकसभा चुनावों में कड़ी टक्कर होने की संभावना बढ़ गई है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!