हाइकोर्ट वर्चुअल बेंच का विरोध, बार ने दिया ज्ञापन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बीकानेर में वर्चुअल हाइकोर्ट की घोषणा पर मावली बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर उदयपुर में हाइकोर्ट बेंच खोलने की मांग की है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा हाल ही में बीकानेर में वर्चुअल हाइकोर्ट बेंच की घोषणा पर बार एसोसिएशन मावली द्वारा अध्यक्ष मिथिलेश पगारिया, पूर्व अध्यक्ष सुशील ओस्तवाल, दिनेश पालीवाल,जयेश जैन, शैलेन्द्र सिंह राणावत,मदन नागदा,दीपक बड़गुर्जर, योगेश त्रिपाठी,शैलेश मीणा, कल्याण सिंह राव, खुमान सिंह चूंडावत, जितेंद्र नागदा आदि वकीलों ने विरोध करते हुए उदयपुर में हाइकोर्ट बेंच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि उक्त घोषणा से मेवाड़ वागड़ क्षेत्र की जनता एवं वकीलो में भारी रोष है।उदयपुर में हाइकोर्ट बेंच के लिए दशकों से संघर्षरत रहने के बावजूद ध्यान नही दिया जा रहा है। ऐसे में बार एसोसिएशन ने उदयपुर के हाइकोर्ट बेंच नही खुलने तक न्यायिक कार्यो के बहिष्कार की घोषणा की है।
