22 किलोमीटर पैदल चल जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सलूंबर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के मॉर्निंग वॉक के बारे में अधिकतर लोग जान गये है लेकिन रविवार को जिला कलक्टर जयसमंद अभ्यारण्य में टिमडा फाटक से 22 किलोमीटर पैदल यात्रा की।इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी भी देखकर हत प्रभ रह गए और वह भी जिला कलक्टर के साथ पैदल चले।

जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने जयसमंद अभयारण्य क्षेत्र की ट्रेकिंग साइट पर पैदल भ्रमण करके पर्यावरण को बनाये रखने का संदेश भी दिया।जिला कलक्टर के साथ मे कालूलाल मीणा,भगवती लाल मीणा,पवन,भवर,सहित अन्य कर्मचारी रहे।

कलक्टर संधू ने बताया कि पैदल चलने से स्वास्थ अच्छा रहता है और शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता का निर्माण होता है और उन्होने बताया कि आज की भाग दौड़ भरे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को सप्ताह में एक दिन अपने लिऐ समय निकाल के पैदल जरूर चलना चाहिए।जिससे अनेक स्वास्थ लाभ मिलेंगे और हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पैदल चलने के लाभ

वैसे कोई भी व्यक्ति सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक करें तो प्रकृति व स्वस्थ पर्यावरण से उसके जीवन मे कई बदलाव आपको देखने को मिलेंगे।संधू ने बताया कि मोर्निंग वॉक से एक तो मूड बूस्ट करता है,इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है,वेट मैनेजमेंट को सपोर्ट करता है,ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है,लंग्स फंक्शन में सुधार होता है,हड्डियों के लिए फायदेमंद, जोड़ों की अकड़न को कम करता है,ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है,नींद में सुधार लाता है,विटामिन डी को बढ़ाता है या यूं समझ लो 100 बीमारियों की एक ही दवा है मोर्निंग वॉक जिससे रोग प्रतिरोधात्मक शक्ति का वर्धन होता है

व्यक्ति के आचार- विचार में भी आता है बदलाव

सुबह सुबह मोर्निंग वॉक से सादगी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि व्यक्ति के कार्यों में गुणवत्ता आती है और उसके भीतर नयी चेतना आती है जीवन में क्या और क्यों महत्वपूर्ण है,वह इच्छाओं का सही प्रबंधन करने लगता है इससे दुविधाएं कम होती हैं और दृष्टिकोण में स्पष्टता आती है समय-समय पर अपनी जरूरतों और इच्छाओं का आकलन करना आसान होता है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!