प्लैटिनम प्रीमियर लीग-2024 सम्पन्न
जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत ने बताया कि 5 वे प्लैटिनम प्रीमियर लीग का आयोजन 25 फरवरी 2024 को चावत स्पोर्ट्स एकेडमी में सम्पन्न हुआ।
ग्रुप अध्यक्ष विपिन जैन बताया कि प्रतियोगिता में 6 टीमो ने भाग लिया, जिसमे ग्रुप सदस्य और 15 वर्ष से बड़े बच्चों की भागीदारी रही। 6 टीमो के 2 ग्रुप बनाकर उनके बीच मैच कराए गए, सभी टीमो ने 2-2 लीग मैच खेले। दोनो ग्रुप में प्रथम रहने वाली टीम फाइटर पैंथर्स ओर रॉयल चैलेंजर के बीच फाइनल खेला गया, जिसमे फाइटर पैंथर्स ने रॉयल चैलेंजर को 17 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज रितेष जैन रहे, कपिल जैन को बेस्ट बैट्समेन व आशीष मेहता को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। फाइनल मैच में दिलीप मेहता मैन ऑफ द मैच रहे। प्रतियोगिया का सीधा प्रसारण क्रिक हीरोज पर प्रसारित किया गया जिसका संयोजन मयंक जैन व शुभम जैन ने किया।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रितेश जैन, मुकेश चपलोत उपाध्यक्ष तनुजय किकावत, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, सहसचिव लोकेश जैन एवं बोर्ड सदस्य हेमेंद्र जैन व हेमंत सिसोदिया उपस्थित रहे।
अंत मे ग्रुप सचिव सुमित खाब्या द्वारा सभी टीमो व खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
