पीट-पीटकर पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार,शराब पीकर कैरेक्टर पर शक करता था पति

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने चरित्र संदेह और घर में क्लेश के चलते अपने ही पति की हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने पति की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया की आरोपी पत्नी बाबूडी पति कन्हैयालाल मीना निवासी खजुरी खेड़ फला को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया की प्रार्थी नानालाल पिता धन्ना मीना ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कन्हैया लाल बीते 16 वर्ष से जोगी तालाब स्थित निजी फार्म हाउस पर चौकीदार का काम करता था। 19 फरवरी को कन्हैया लाल की पत्नी ने मुझे फोन कर कहा था की उसका पति अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा तो मृतक के सिर से खून बह रहा था। शरीर में चोट के निशान थे।

इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया की उसका पति उस रात चौकीदार पर गया था। वह घर में सो गई थी। बाद में पति वापस कब आया और उसकी हत्या किसने की, इस बारे में उसे पता नहीं है।

पहले पुलिस को गुमराह करती रही पत्नी, बाद में सारा सच सामने आया

इसके बाद पुलिस ने आस पड़ोस से गोपनीय तरीके से जानकारी प्राप्त की तो पता लगा की उस रात मृतक कन्हैयालाल चौकीदारी पर गया ही नहीं था। पुलिस को पता लगा की घटना वाले दिन मृतक के घर से जोर जोर से झगड़ने और चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने पत्नी बाबूडी से पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच बता दिया।

आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता था और शराब पीकर मारपीट करता था। घटना के दिन भी पति-पत्नी दोनों ने मिलकर शराब पी थी। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान ही पत्नी ने पति के सर पर डंडे से कई वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। पति को मारकर वह अपने कमरे में सो गई थी। दूसरे दिन अपने रिश्तेदारों को बताया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति की हत्या कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!