रेगर समाज की ओर से सत्संग समारोह का आयोजन हुआ
केकड़ी,विनोद कुमार रैगर । रेगर समाज द्वारा माघी( गुरु) पूर्णिमा के मौके पर सत्संग समारोह का आयोजन बीती रात भैरुगेट स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में समाज के गायत्री परिवार गुरु संत नानूराम शकरगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
स्थानीय मुकेश कांसोटिया ने मंगलाचरण व गणेश वंदना से सत्संग की शुरुआत की।
सत्संग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी विधायक शत्रुघन गौतम ने शिरकत की।
इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि सत्संग व संतों की वाणी को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक आयोजनों से आपसी तालमेल व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
वहीं समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भामाशाह गोपाल लाल वर्मा व नगर परिषद उपसभापति संपत देवी झारोटिया मौजूद रही। इस दौरान गोपाल लाल वर्मा ने कहा कि मनुष्य को अपने अहंकार को त्याग कर धर्म की महता को समझना चाहिए ओर कहा कि अपने हाथ से किया गया धर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता क्योंकि धर्म की जड़ पाताल में होती है। इसलिए सभी को अपने सामर्थ्य के अनुसार धन को धर्म-कर्म के कार्यों में जरूर खर्च करना चाहिए थड़ोली- टोडारायसिंह से आए संत किशन लाल सुवासिया ने “सांवरा थारी लीला अजब निराली, मैं वर्णन कर-कर हारी,जल की बूंद से देह बनायी, जिसमें नर ओर नारी भजन की प्रस्तुति पर श्रोता मंत्र मुक्त हो गए धुआंकलां-टोंक से आई नन्ही गायिका सुलोचना ने घणो फुटरो लागे ओ बाबा थारो घोड़लो सहित धार्मिक भजनों की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने खूब सरहा। साथ ही संत घीसालाल जिज्ञासु अजमेर,संत आणंदी राम संगरिया,संत भैरूंलाल फुलियांकलां,गरीबदास सरवाड़,श्रवन दास निमेड़ा, नानूराम महाराज फुलियांकलां, हरिओम दास मालपुरा आदि सहित कई संतों ने भक्ति महिमा, गुरु महिमा व ईश्वर महिमा पर आधारित एक से बढ़कर एक भजनों की गंगा बहाकर श्रोताओं को रसपान कराया सत्संग समारोह में विधायक गौतम ने दिया आश्वासन
सत्संग समारोह में आए विधायक शत्रुघ्न गौतम से रेगर समाज के लोगों ने अपनी मांगों का मांग पत्र विधायक गौतम को सौपा। इस पर विधायक गौतम ने समाज के लोगों से कहा कि उनकी सभी मांगों शीघ्र ही पूरा करा दिया जाएगा।ओर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खजाने में पैसों की कोई कमी नहीं है रेगर समाज की ओर भी कोई मांग होगी तो उसका भी समाधान करवाने को वे हर समय तैयार रहेंगे।
संचालन लादूराम सलावडिंया ने किया इस अवसर पर सत्संग समिति अध्यक्ष गजानंद कांसोटिया, महासभा अध्यक्ष पारसमल कांसोटिया,मीडिया प्रभारी महावीर कांसोटिया,एडवोकेट कमलेश कांसोटिया,पूर्व महेंद्र गढ़वाल,मोहनलाल रेगर,प्रवीण रेगर,धनरूप गढ़वाल,राधेश्याम रेगर,पप्पू उचेनिया,चेतन जग्रवाल,पीरु लाल तुनगारिया, रंणजीत आरेटिया बाबूलाल कांसोटिया आदि सहित कई मौजूद थे
