रखरखाव के अभाव में तीसरी आंख हुई बंद, जिम्मेदार नहीं ले रहे हैं सुध
भीण्डर,प्रकाश नागदा । उदयपुर जिले के भींडर नगर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भीण्डर नगरपालिका द्वारा बाजारों व मुख्य सड़कों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे कई वर्षो से नगरपालिका की ओर से कैमरों की मरम्मत कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे भीण्डर नगर की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए भीण्डर नगर पालिका में जनता सेना राजस्थान के पालिका अध्य्क्ष गोवर्धन लाल भोई के कार्यकाल में करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। इस बजट में भीण्डर नगर के बाजारों व प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम नगर में स्थित भीण्डर पुलिस थाना व नगरपालिका कार्यालय में बनाया गया था। लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी यह कैमरे रखरखाव के अभाव में बंद पड़े हुए हैं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी इनको सही करवाने के लिए तैयार नहीं है कई बार इनको अवगत करवाने के बाद भी ।बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगने के कारण पुलिस को चोरी आदि वारदात को सुलझान
