सेमारी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सेमारी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया । 2 फरवरी को प्रार्थी निवासी हंगीला फला रठोडा पुलिस थाना सेमारी ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट इस आशय कि पेश कि की मेरी पुत्री जिसकी उम्र 14 वर्ष हे जो की रठोडा गयी थी जो काफी समय तक वापस नही आयी हमे शक हे कि जितेन्द्र मीणा निवासी जाबला उसे बहला फुसला कर ले जा सकता है आदि

वगैरा रिपोर्ट पर दर्ज कर सउनि जीवतराम द्वारा अनुसंधान प्रारम्भ किया जाकर पीड़िता को दस्तायाब कर कथन लेखबद्ध किये गये व धारा 164 सीआरपीसी के कथन कराये गये जिसमे पिडीता ने अभियुक्त जितेन्द्र द्वारा उसे बहला फुसला कर ले जाना व जबरदस्ती दुष्कर्म करना बताया लैगिक अपराधो से बालको का सरंक्षण अधिनियम 2012 का ईजाफा किया गया।

सेमारी थानाधिकारी गजवीर सिह के नेतृत्व मे टीम गठित कि जाकर अभियुक्त कि तलाश की जाकर ईमरोजा अभियुक्त जितेन्द्र (21) पिता भंवरलाल मीणा निवासी जाबला थाना टीडी जिला उदयपुर को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!