ऋषभदेव डाकघर के भवन निर्माण के लिए सांसद देंगे फंड,डाक संवाद-डाकघर आपके द्वार कार्यक्रम में सांसद मीणा की घोषणा

डाक विभाग एवं केंद्र सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम एवं डाक विभाग की सभी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की पहल के रूप मे डाक संवाद डाकघर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर में हुआ।

यहां शास्त्री सर्कल डाकघर में हुए कार्यक्रम में उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा मुख्य अतिथि थे। सांसद मीणा ने शिविर में खोले गए महिला सम्मान एवं सुकन्या समृद्धि के खाताधारकों को पासबुक वितरित की और डाक विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए एवं देश के अंतिम एवं दुर्गम स्थान तक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के संदर्भ मे किए जा रहे प्रयासों के बाने में बात रखी।

सांसद मीणा ने ऋषभदेव डाकघर के भवन निर्माण के लिए सासंद निधि से वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की। डाकघर प्रवर अधीक्षक अक्षय भानुदास गाडेकर ने बताया कि डाकघर बचत बैंक खातों में वर्तमान एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एवं वर्तमान मे डाकघर बचत बैंक को आईएफएससी कोड़ भी प्राप्त हो जाने से डाकघर खाता धारकों को आरटीजीएस व एनईएफटी की सुविधा भी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार डाकघर बचत खाते के माध्यम से डीबीटी लाभार्थी भी अत्याधुनिक बैंकिंग सेवा का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकते है। डाक जीवन बीमा का केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी, स्नातक योग्यताधारी नागरिक, निजी संस्थानों मे कार्यरत कर्मचारी आदि लाभ उठा सकते है। डाक जीवन बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कम प्रीमियम व अधिक बोनस दिया जाता है।

शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉ. शिल्पा पामेचा, पोस्ट फोरम सदस्य, देवीलाल सालवी, उप अधीक्षक श्रीमती पूजा वर्मा, सहायक अधीक्षक राजीव सैनी, तरुण मीणा, निरीक्षक संतोष लवानिया मौजूद रहे।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!